फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल: रमापति

Sun, 10 Apr 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
avbp meeting, jhansi news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश की अखिलेश सरकार की चार साल की समीक्षा करें तो वह सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। साथ ही जनता के साथ धोखा किया गया है। सपा सरकार ने कार्यकर्ताओं के लिए सरकारी खजाने को तोड़ा और उन्हें लाभ पहुंचाया। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, बिना लेनदेन के कोई काम नहीं होता है।
विज्ञापन

शनिवार को उक्त बातें बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहीं। वह यहां एक समारोह में शरीक होने आए थे।

उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। जेल व थानों में हत्याएं हो रही हैं। सपा सरकार के सभी वादे खोखले साबित हुए हैं। इससे पहले बसपा ने भी यूपी को खूब लूटा था। अभी तक उनके आठ मंत्री जेल जा चुके हैं। अब जनता ने इन पार्टियों का मुखौटा पहचान लिया है। लोगों का जुड़ाव अब बीजेपी से बढ़ा है।
विज्ञापन


आजादी के बाद केंद्र में पहली बार बीजेपी की एक ऐसी सरकार बनी, जो गरीब व किसान का ध्यान रखकर योजनाएं लाई। पीएम जन धन योजना से 21 करोड़ खाते खुले। किसान बीमा योजना से किसान प्राकृतिक आपदा से बर्बाद नहीं हो सकता है। अस्सी लाख रुपये सीधे ग्राम सभा को देने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह पारीछा, संजय दुबे, जगदीश सिंह चौहान, श्याम सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें