फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट की संभावनाएं तलाशने आज फिर आएगी टीम, नए सिरे से होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हवाई अड्डे की स्थापना की जारी कवायदों के बीच मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम झांसी आएगी। बुधवार को टीम हवाई पट्टी की विस्तार की संभावनाओं का जायजा लेगी। साथ ही नया हवाई अड्डा बनाने के लिए चिह्नित की गई भूमि भी देखेगी।
विज्ञापन

झांसी से हवाई सेवा शुरू करने के लिए ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी के विस्तार की योजना बनाई गई है। लेकिन, यहां नागरिक उड्डयन सेवा शुरू करने के लिए बड़ी कवायद करनी होगी। विस्तार के लिए हवाई पट्टी से सटी सिमरधा गांव की आवासीय व कृषि भूमि अधिग्रहीत करनी होगी, जिसका ग्रामीणों की ओर से विरोध जारी है। इसके अलावा नहर व एनएचएआई की जमीन को भी अधिग्रहीत करना होगा। 1200 मीटर के रनवे की लंबाई बढ़ाकर 1800 मीटर करनी होगी।
पूर्व में जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर सदर तहसील के मौजा चमरौआ, मथुरापुरा व सफा की 655 एकड़ भूमि नये हवाई अड्डे की स्थापना के लिए चिह्नित की गई थी। यहां 5,000 मीटर लंबा व 400 मीटर चौड़ा रनवे बनाने के लिए जमीन की पर्याप्त उपलब्धता थी। टर्मिनल के लिए 1,100 मीटर लंबी व 400 से 600 मीटर चौड़ी भूमि चिह्नित की गई थी। इस भूमि पर फलदार वृक्ष व आबादी भी नहीं थी। उक्त भूमि को हवाई अड्डे के लिए उपयुक्त बताया गया था। बुधवार को एएआई की टीम उक्त दोनों स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर हवाई अड्डे की स्थापना पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम मंगलवार को झांसी पहुंच जाएगी। बुधवार को हवाई पट्टी तथा हवाई अड्डे के लिए अन्य जगहों पर चिह्नित भूमि का सर्वे करेगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें