फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे ने लखनऊ से दिल्ली के लिए भरी ‘उड़ान’

Thu, 19 Jul 2018 01:03 AM IST
amarujala
विज्ञापन
airport, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी पर बनने वाले हवाई अड्डे के प्रस्ताव को प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब प्रस्ताव नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएएआई) के पास पहुंच गया है। इससे इस बहुप्रतिक्षित परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने की आस बंध गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के दूसरे चरण में झांसी को शामिल किया गया है। इसके तहत यहां हवाई सेवा शुरू की जानी है। इसके लिए यहां दो विकल्प तलाशे गए थे। पहला विकल्प नया हवाई अड्डा बनाने का था, जबकि दूसरा विकल्प ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी से हवाई सेवा शुरू करने का रखा गया था। नागरिक उड्डयन विभाग और रक्षा मंत्रालय में हुई बातचीत के बाद सेना की हवाई पट्टी से सिविल हवाई सेवा शुरू करने पर सहमति बनी थी। इसके बाद नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएएआई) की टीम ने हवाई पट्टी का मुआयना किया था। टीम ने सिविल हवाई सेवा शुरू करने के लिए हवाई पट्टी के विस्तार की आवश्यकता बताई थी।

एनएएआई के निर्देशानुसार राजस्व विभाग ने हवाई पट्टी से ग्वालियर रोड की ओर 58 एकड़ भूमि चिह्नित की है। इसमें से आठ एकड़ जमीन नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) की और बाकी पचास एकड़ भूमि कास्तकारों की है। योजना के अनुसार वर्तमान में स्थित हवाई पट्टी की लंबाई आधा किलोमीटर और बढ़ाई जाएगी। इसमें प्रवेश का मुख्य मार्ग ग्वालियर रोड से रखा जाएगा। यह पूरा प्लान पिछले माह स्थानीय प्रशासन ने प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था। विभाग ने प्लान का परीक्षण कर इसे मंजूरी दे दी है। इसके बाद इसे स्वीकृति के लिए नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास भेज दिया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद से हवाई अड्डे के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन


रजवाहा का मार्ग बदलेगा
हवाई अड्डे के निर्माण के लिए ग्वालियर रोड से निकलने वाली सीपरी रजवाहा का मार्ग बदला जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने सिंचाई विभाग से प्रस्ताव मांगा है। इसके अलावा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग ने राजस्व विभाग को लेकर अस्सी लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है।

40 सीटर विमान उड़ेंगे
झांसी में बनने वाले हवाई अड्डे से 25 से 40 सवारी क्षमता के ही हवाई जहाज उड़ान भर सकेंगे। शुरुआत में हवाई सेवा लखनऊ के लिए शुरू की जाएगी। लेकिन, आगे सवारियों की मांग के अनुसार हवाई सेवा का विस्तार किया जाता रहेगा।

पूरी है तैयारी
झांसी में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार का रुख गंभीर है। स्थानीय स्तर पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के मानकों के अनुरूप हवाई अड्डे का प्लान तैयार किया गया था। उम्मीद है कि इसे जल्द ही एनएएआई से मंजूरी मिल जाएगी। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसकी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें