फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में हवाई अड्डे के काम में आएगी तेजी

विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
झांसी। साल की शुरुआत के साथ ही झांसी में हवाई अड्डे की स्थापना की कार्यवाही ने रफ्तार पकड़ ली थी। लेकिन, कोरोना वायरस के संक्रमण का दौर शुरू होने के साथ ही प्रक्रिया एकदम से थम गई थी। लेकिन, शनिवार को प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता के दौरे के बाद अब एक बार फिर से हवाई अड्डे की स्थापना के लिए हलचलें तेज हो गईं हैं। उन्होंने हवाई अड्डे के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैँ।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट के तहत झांसी में हवाई अड्डा स्थापित किया जाना है। जिला प्रशासन की ओर से हवाई अड्डे की स्थापना के लिए शासन को दो प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें से शासन ने ग्वालियर रोड स्थित पुरानी हवाई पट्टी का विस्तार कर हवाई अड्डा बनाए जाने को मंजूरी दे दी थी। इसके लिए नहर और फोरलेन की जमीन ली जानी है। सिंचाई विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने अपना - अपना एस्टीमेट तैयार कर प्रशासन को सौंप दिया था। दोनों विभागों की ओर से दो अरब अड़तीस करोड़ रुपये का एस्टीमेट सौंपा गया था। इससे पहले कि मामला आगे बढ़ पाता कोरोना वायरस का संक्रमणकाल शुरू हो गया और मामला ठंडे बस्ते में पहुंच गया।
शनिवार को प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता झांसी आए। यहां उन्होंने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। अधिकारियों से हवाई पट्टी के विस्तार को लेकर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जाना। साथ ही इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हवाई अड्डे की स्थापना होना जरूरी है। सरकार की भी यही मंशा है। इस दौरान जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल मौजूद रहे। यहां से जाने के बाद मंत्री ने चित्रकूट में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ये होना है काम
हवाई पट्टी के लगभग एक किलोमीटर रनवे को लंबा कर लगभग डेढ़ किमी का बनाया जाना है। साथ ही टर्मिनल भी बनाया जाएगा। हवाई पट्टी के पास से गुजरने वाली नहर को छह किलोमीटर तक शिफ्ट करना होगा। इतना नहीं नही, पास के नेशनल हाईवे - 75 को भी शिफ्ट करना होगा। आसपास के 42 आवास भी हटाने होंगे। इसके अलावा दुकानें, गोदाम भी इसकी जद में आएंगे। विद्युत लाइनों को भी शिफ्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें