फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि आधारित उद्योगों की संभावना तलाशेंगे अफसर, उद्यमी और जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए 27 व 28 फरवरी को होने वाली दो दिवसीय सेमिनार की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

एक होटल में वीरेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि एग्रो इंडस्ट्री की संभावनाओं से बुंदेलखंड भरा हुआ है। अब अनुकूल माहौल खड़ा करने की जरूरत है। इसके लिए 27 व 28 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षा प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह करेंगे। सेमिनार का आयोजन बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्यमी, किसान, कृषि विद्यार्थी समेत कृभको, इफको व बैंकों के प्रतिनिधि, केंद्र व प्रदेश सरकार के अधिकारी और विशेषज्ञ सेमिनार में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बुंदेलखंड के सभी जिलों के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। सेमिनार में एग्रो प्रोडक्टस के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
इस मौके पर महेश चंद्र अग्रवाल, अमित सिंह, इं. मुकेश गुप्ता, अशोक आनंदानी, विभोर गुप्ता, राजीव मेहता, आलोक कनकने आदि मौजूद रहे। संचालन चैंबर के महासचिव धीरज खुल्लर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें