फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल से ऊपर के 1.86 लाख लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोविड टीकाकरण की कड़ी में अब 45 साल से अधिक आयु के लोगों को विशेष समूह में वर्गीकृत करके उनका टीकाकरण किया जाएगा। शासन के निर्देश पर इसके लिए सात समूह बनाए गए हैं, जिनका निर्धारित दिनों में टीकाकरण होगा। झांसी में इस आयु वर्ग के लगभग 1.86 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है। अब तक 33 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब इसके लिए विशेष समूह बनाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आठ अप्रैल से मीडिया कर्मियों, खुदरा और बड़े दुकानदारों के टीकाकरण के साथ होगी। इसके लिए संबंधित समूह के प्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। झांसी के 45 साल से ऊपर के एक लाख 86 हजार 870 लोगों का कोविड टीकाकरण होना है। इसमें अभी तक 33 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अन्य लोगों में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए यह कैलेंडर शासन से जारी किया गया है।
सप्ताह के छह दिन सभी जगह लग रही वैक्सीन
शासन के निर्देश पर सोमवार से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी टीकाकरण केंद्रों पर सप्ताह के छह दिन टीकाकरण शुरू हो गया है। अब तक जिले में लगभग कुल 73,000 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन किसे लगेगा टीका
दिनांक विशेष समूह से संबंधित कर्मचारी
8-9 अप्रैल पत्रकार व मीडिया से संबंधित व्यक्ति एवं खुदरा व बड़े दुकानदार।
10 अप्रैल बैंक एवं बीमा कर्मचारी।
12-14 अप्रैल स्कूल और कॉलेज के शिक्षक।
15-16 अप्रैल ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी, ड्राइवर, फेरी वाले व निर्माण कर्मी।
17-19 अप्रैल अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारी (फ्रंट लाइन वर्कर को छोड़कर)।
20-21 अप्रैल न्यायपालिका कर्मचारी एवं वकील।
22-23 अप्रैल निजी कार्यालयों के कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें