फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से पानी के लिए तरसेंगे हजारों लोग

विज्ञापन
water problems - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास निधि एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना में चयनित मऊरानीपुर व बंगरा क्षेत्र के दस गांवों में पानी पहुंचाने की योजना को साल भर बाद भी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इन गांवों में ट्यूबवेल, पाइप लाइन और पांच किलोलीटर की टंकी बनाने का काम होना है। इस वजह से हजारों लोगों को इस बार फिर गर्मियों पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।  
विज्ञापन

पिछले साल विधायकों के प्रस्ताव पर जनपद के दस गांवों का बुंदेलखंड विकास निधि एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत चयन किया गया था। यह ग्राम पेयजल योजनाएं मऊरानीपुर क्षेत्र के गांव बसरिया, बड़ागांव, बीरा, बंगरा क्षेत्र के स्यावनी बुजुर्ग, बौड़ा (ढ़ोडा), बामौर क्षेत्र के प्रतापपुरा, अड़जरा, गोकुल और गुरसराय क्षेत्र के मातवाना, कटरा और नई बस्ती मुहल्ले में स्थापित होनी हैं। इन योजनाओं के लिए 572.16 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया था। योजना के तहत संबंधित गांव में ट्यूबवेल लगाने के बाद पाइप लाइन डालकर  पांच किलोलीटर (पांच हजार लीटर) की टंकी बनाई जानी है। इस टंकी से गांव के लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाना है। मगर, साल भर बाद भी इन गांवों के लिए बनी योजना पर मुहर नहीं लग सकी। इस कारण बजट भी जारी नहीं हो सका।
 जल निगम के अधिशासी अभियंता (निर्माण खंड) नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रस्ताव को अभी मंजूरी नहीं मिल सकी है। साथ ही चिरगांव देहात पेयजल योजना, रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना, खड़ौरा ग्राम पेयजल योजना और मड़ौरा खुर्द ग्राम पेयजल योजना पर काम चल रहा है। यह योजनाएं अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


 लटकी योजनाएं
- 14 करोड़ की चिरगांव देहात पेयजल योजना 2014 में स्वीकृत। मार्च 2015 में 1.3 करोड़ ही मिले। 80 प्रतिशत काम पूरा। योजना के तहत नलकूप, पंप हाउस, राइजिंग मेन लाइन, वितरण पाइप लाइन, ओवर हैड टैंक, सीडब्लूआर बनना है।
- 65 करोड़ की रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना 2014 में स्वीकृत। मार्च 2015 में 6.5 करोड़ मिले। 85 प्रतिशत काम पूरा। योजना के तहत नलकूप, पंप हाउस, राइजिंग मेन लाइन, वितरण पाइप लाइन, ओवर हैड टैंक, सीडब्लूआर बनना है।
- 2.78 करोड़ की खड़ौरा ग्राम पेयजल योजना मार्च 2017 में स्वीकृत। अप्रैल 2017 में 1.1 करोड़ मिले। 70 प्रतिशत काम पूरा। योजना के तहत नलकूप, पंप हाउस, राइजिंग मेन लाइन, वितरण पाइप लाइन, ओवर हैड टैंक, सीडब्लूआर बनना है।
- 2.43 करोड़ की मड़ौरा खुर्द ग्राम पेयजल योजना मार्च 2017 में स्वीकृत। अप्रैल 2017 में 97 लाख मिले। 60 प्रतिशत काम पूरा। योजना के तहत नलकूप, पंप हाउस, राइजिंग मेन लाइन, वितरण पाइप लाइन, ओवर हैड टैंक और स्वच्छ जलाशय बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें