फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने जड़े आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मऊरानीपुर के दुबे चौक निवासी कल्पना की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न समेत समय से उपचार न कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं, ससुरालजन डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। रविवार को पुलिस ने कल्पना के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुबे चौक निवासी प्रवीन सोनी की तीन साल पहले हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी कल्पना (28) से शादी हुई थी। प्रवीण प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है। परिजनों ने बताया 25 दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर कल्पना को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 दिसंबर को सामान्य प्रसव से बेटा हुआ। इसके बाद कल्पना की हालत खराब होने लगी। खून का बहाव न थमने से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टर खून का बहाव नहीं रोक पा रहे थे। अत्यधिक खून बह जाने से शनिवार को उसकी मौत हो गई। ससुराल जनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उधर, कल्पना की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना था कि कल्पना को ससुराल में परेशान किया जाता था। पति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। समझौता होने पर कल्पना को ससुराल भेजा था लेकिन कुछ समय से उसे दोबारा परेशान किया जाने लगा। उन्होंने मेडिकल चौकी पहुंचकर शिकायत भी की। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें