फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। बबीना के रसीना रतनपुर गांव में रचना (32) की मौत के बाद मायके वालों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ससुरालजनों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस भी पहुंच गई। मायके वाले मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
थाना बबीना के बघौरा गांव निवासी रचना की शादी रसीना गांव के हीरा वंशकार से हुई थी। हीरा प्राइवेट काम करता है। शादी के कई साल बाद भी दंपती को कोई संतान नहीं हुई। मायके वालों का कहना था इस वजह से उनके बीच विवाद होता था। हीरा अक्सर रचना की पिटाई करता था। यह बात रचना ने कई बार मायके वालों को बताई। नाराज होकर रचना मायके चली जाती थी। कुछ दिनों पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, उसके पति हीरा का कहना है कि दो साल से रचना बीमार रहती थी। उसके दिल में छेद था। इसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने पर उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उसकी मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंच गए। उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाने लगे। बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि वह टीबी से ग्रसित थी। उससे मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें