फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक की मौत के बाद पुलिस से शव छीनकर भागे परिजन, तांत्रिकों के इन्कार करने पर पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शाहजहांपुर में युवक की सर्पदंश से मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। परिजन घंटों उसे जिंदा बताते रहे। उन्होंने पुलिस से शव छीन लिया और झाड़-फूंक कराने दतिया जा पहुंचे। तांत्रिकों के इन्कार करने पर परिजन खुद ही शव लेकर थाने जा पहुंचे। बुधवार देर-शाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



थाना शाहजहांपुर के तालौड़ गांव निवासी राजेंद्र अहिरवार (32) मंगलवार को खेत में पानी लगाने गया था। परिजन के मुताबिक, वहां सांप ने उसके पैर में डस लिया। अचेत हाल में उसे मोंठ स्थित सीएचसी लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया लेकिन परिजन यह मानने को राजी नहीं हुए। वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन का कहना था कि तंत्र विद्या के सहारे राजेंद्र जीवित हो जाएगा। शव लेकर जाने को लेकर परिजनों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही थी लेकिन, परिजन राजी नहीं हुए। जबरन शव लेकर वहां से चले गए। मंगलवार रात दतिया पहुंचे। यहां तांत्रिक के मना करने पर वह भांडेर पहुंचे। यहां भी तांत्रिक ने झाड़-फूंक से इन्कार कर दिया। थक-हारकर परिजन करीब 12 घंटे बाद शव लेकर खुद ही शाहजहांपुर थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के हवाले किया।

शाहजहांपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के मुताबिक, परिजन झाड़-फूंक के लिए शव ले गए थे। दूसरे दिन खुद ही थाने लेकर आए। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें