फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटी की मौत के बाद मां ने सात दोस्तों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मसीहागंज अंतर्गत नाथ की कोठी मोहल्ला निवासी नेहा सेन (18) की मौत के करीब 18 दिन बाद उसके परिजनों ने तीन युवतियों समेत सात दोस्तों के खिलाफ अगवा करके ले जाने समेत अन्य धाराओं में सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब नए सिरे से मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नाथ की कोठी मोहल्ला निवासी नेहा 12 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ डबरा घूमने गई थी। नेहा एवं उसकी सहेली परिजनों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन, दोनों दोस्तों के साथ बाइक एवं स्कूटी से घूमते हुए डबरा जा पहुंचे। यहां हादसे में नेहा समेत उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान 15 जुलाई को नेहा की मौत हो गई थी। नेहा के परिजनों का आरोप है कि साजिशन उसे बहाने से अपने साथ ले जाया गया। मां रेखा का कहना है कि सुबह करीब 10 बजे नेहा को अपने साथ लेकर गए थे। आरोपितों से अलग-अलग जानकारी मिली। किसी ने ट्रेन से जाने और किसी ने बाइक से जाने की बात कही। मां ने मामले की जांच कराने की मांग की है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि निर्जला, वर्षा, रिष्टि, राजा, अभय, कृष्णा एवं अरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें