फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: न्यायालय के आदेश के बाद जमीन कारोबारी समेत दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। धोखाधड़ी के आरोप में जमीन कारोबारी समेत दो के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांधीगंज निवासी शफकत अली ने पुलिस को बताया कि एसवीकेजी डेवलपर्स के प्रबंधक नत्थू कुशवाहा एवं अरशद उर्फ नीलू से उन्होंने अगस्त 2011 में शिव परिवार स्टेट, रक्सा में प्लाट खरीदा था। जमीन कारोबारी नत्थू के मांगने पर उन्होंने डेढ़ लाख रुपये नकद दिए थे। कंपनी की ओर से इसकी रसीद भी उन्हें दी गई। पैसा लेने के बाद आरोपियों ने न प्लाट की रजिस्ट्री की और न उस पर कब्जा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कई बार वह उनके पास गए लेकिन हर बार आरोपी टालते रहे। कोविड की वजह से तीन साल तक वह लोग टालमटोल करते रहे। अब जमीन पर कब्जा दिलाने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें