फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी पीते ही होश उड़े, पच्चीस हजार व बाइक ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़ी पीते ही होश उड़े, पच्चीस हजार व बाइक ले गए
विज्ञापन

झांसी। नशीला पदार्थ के जरिये बेहोश कर लूटने की घटनाएं ट्रेनों की बोगियों से निकलकर अब सड़कों तक पहुंच गईं हैं। बीते रोज कचहरी चौराहे के पास ऐसी ही एक घटना में ललितपुर से आए एक व्यक्ति की बाइक व पच्चीस हजार रुपये की चपत लगा दी गई।
विज्ञापन

ललितपुर जनपद के बांसी के गाम गरियान निवासी फुंडे कुशवाहा की भाभी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को फुंडे भाभी को देखने के लिए झांसी आए हुए थे। इसी दरम्यान वे कचहरी चौराहा पहुंचे। यहां उन्हें दो महिलाएं और दो पुरुष मिले। उनकी आपस में फुंडे कुशवाहा से बातचीत होने लगी। इसी दरम्यान फुंडे ने उन लोगों द्वारा दिया हुआ पानी पीया। इसके बाद साथ में बीड़ी पी। बीड़ी पीने के बाद फुंडे को होश नहीं रहा। जब होश आया तो उनकी बाइक व पच्चीस हजार रुपये नकद गायब थे। मोबाइल भी नहीं मिला। यहां - वहां पता करने पर महिला - पुरुषों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें