फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहर्सल के बाद अफसरों व पुलिसकर्मियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए। सोमवार को दिन भर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने के बाद रिहर्सल के बाद ड्यूटी करने वाले पुलिस अफसरों व पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। देर शाम अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहेे।
विज्ञापन

सोमवार शाम विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में सीएम सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी व एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने सुरक्षाकर्मियों को सीएम ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग ड्यूटी प्वाइंटों पर आंख और कान खोल कर ड्यूटी करें। वीआइपी मूवमेंट के बीच किसी भी अनावश्यक व्यक्ति की दखल नहीं होनी चाहिए। एक ही दिन में दो स्थानों पर आगमन होने के कारण जिम्मेदारियां ज्यादा हैं। सीएम की सुरक्षा में हाईवे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होगी। हाईवे पर अलग से पुलिस तैनात होगी। ये तैनाती सोमवार की देर शाम कर दी गई। इस दौरान एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें