स्कूल में बैग रखकर गायब हुआ छात्र
बबीना। छावनी परिषद विद्यालय बबीना में शुक्रवार को सुबह दसवीं कक्षा का छात्र अपना बैग विद्यालय में छोड़कर गायब हो गया। छात्र की जानकारी न मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
रविदास मुहल्ला निवासी कैलाश अहिरवार ने बताया कि वह अन्य बच्चों के साथ वह अपने बेटे सागर को विद्यालय छोड़ कर आए थे लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है।
मामले में बबीना थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में मालूम हुआ है कि वह स्कूल में फीस जमा करने को हजार रुपये भी लाया था, लेकिन कक्षा में बैग रखकर बिना किसी को बताए विद्यालय से बाहर निकलकर कर चला गया। बताया कि कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी तलाश की जा रही है।