फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेडियो : बजट के बाद भी नहीं हो सका भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आकाशवाणी केंद्र से क्षेत्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाले कार्यक्रमों के लिए वार्ताकार, कहानीकार, रिसोर्स पर्सन के अलावा विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है। इसके एवज में आकाशवाणी केंद्र द्वारा मानदेय अदा किया जाता है। सरकार द्वारा बजट जारी करने के बाद भी लगभग 40 कलाकारों का फरवरी माह से अब तक का लगभग छह लाख रुपये का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए आकाशवाणी केंद्र द्वारा क्षेत्रीय कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। कार्यक्रमों का प्रसारण होने पर आकाशवाणी केंद्र द्वारा वार्ताकार को दो हजार, कवि व कविताकार को 2200, लोग संगीत गायक को सात से सत्रह हजार, उद्घोषक को 1300, किसान वाणी, नारी जगत व युवा वाणी कार्यक्रम के 600 रुपये मानदेय के रूप में अदा किए जाते हैं। बजट की कमी होने के कारण भुगतान नही किया जा सका था। लेकिन लगभग सप्ताह भर पहले सरकार द्वारा बजट को जारी कर दिया गया है। लेकिन कर्मचारियों की मनमानी के चलते लगभग 40 कलाकारों का भुगतान नही हो सका है।
इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक कुंज बिहारी ने बताया कि आदान-प्रदान अधिकारी का देहांत होने के कारण साफ्टवेयर के पासवर्ड की रिकवरी की जा रही है। जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें