फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ससुर के हाथों पिटने के बाद सुसाइड नोट लिखकर दामाद ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ससुर एवं सालों के हाथों पिटे दामाद ने खुद को अपमानित महसूस करने पर घर आकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। जहर निगलने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। परिजनों ने इसे पुलिस को सौंप दिया है। युवक ने आत्मघाती कदम के लिए पत्नी, ससुर एवं सास को जिम्मेदार ठहराया है।
शिवपुरी, मध्य प्रदेश के डुमरांव कला निवासी कमलेश कुशवाहा (31) जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि 14 अप्रैल 2020 को शिवपुरी के नरवर गांव निवासी बबीता से उसकी शादी हुई थी। कुछ माह पहले बबीता का छोटा भाई माखन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसके इलाज का पूरा खर्च कमलेश ने उठाया। इलाज के लिए उसने पहले अपना मकान गिरवी रखा और बाद में मजबूरी में बेच भी दिया। इसके बावजूद पत्नी बबीता मायके में रहने लगी। समय-समय पर कमलेश नकद पैसा भी उपचार के लिए देता था। कई महीने बाद भी बबीता ससुराल आने को राजी नहीं हो रही थी। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।
17 जनवरी को कमलेश पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि वहां ससुर और अन्य परिजनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीट दिया। कमलेश को काफी चोट आ गई थी। ससुराल से शाम को घर लौट आया। रविवार को घर लौटकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। कमरे में अचेत हाल में पड़ा था। उसके पास एक कागज मिला, जिसमें उसने जहर खाने के पीछे पत्नी, ससुर एवं सास को जिम्मेदार ठहराया। परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सुसाइड नोट सौंपते हुए ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जहर निगलने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मध्य प्रदेश पुलिस को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें