फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से फोन पर अनबन के बाद किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में एक युवती ने मंगेतर से फोन पर हुई अनबन के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने बताया कि वे शादी के लिए किशोरी के बालिग होने का इंतजार कर रहे थे, परंतु उससे पहले ही ये हादसा हो गया।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर निवासी एक किशोरी की शादी कुछ माह पूर्व कोटरा के एक युवक के साथ तय हुई थी। इससे वो बेहद खुश रहने लगी थी। मंगेतर ने उसे बातचीत करने के लिए मोबाइल फोन भी उपहार में दिया था। दोनों के बीच रोजाना बातचीत भी होती थी। पिता ने बताया कि शनिवार को वे अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गए थे। इसी बीच किशोरी ने घर के एक कमरे में कुंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटेे ने उन्हें इसकी सूचना दी तो वे भागकर घर पहुंचे। पिता ने बताया कि वे शादी के लिए पुत्री के बालिग होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, उससे पहले ही बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्हें इसका बिलकुल अंदाजा नहीं था। शादी तय होने के बाद से बेटी बेहद खुश थी, जबकि वे शादी के लिए पैसे जमा करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें