फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पारिवारिक विवाद के बाद ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के दतिया गेट बाहर निवासी राजकुमार (30) ने पिता के पुश्तैनी घर बेचने पर हुए विवाद के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर गणेश चौराहे के पास बरामद हुआ। इस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन




दतिया गेट बाहर निवासी राजकुमार प्राइवेट काम कर जीविकोपार्जन करता था। पिता प्रकाश से उसका विवाद रहता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही पिता ने बिना उसे बताए पुश्तैनी मकान बेच दिया। इसको लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच बोलचाल भी बंद हो गई। पिता-पुत्र दोनों ही शराब पीने के आदी थे। काम से लौटने के बाद मंगलवार रात राजकुमार ने जमकर शराब पी। इसके बाद पिता-पुत्र के बीच गाली गलौज हुई। सुबह भी राजकुमार ने शराब पी। इसके बाद बिना किसी से कुछ कहे घर से निकल गया। दोपहर करीब 11 बजे गणेश चौराहा स्थित क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजन को सूचना दी। परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। कोतवाल राजेश पाल सिंह के मुताबिक आपसी विवाद के चलते ही उसके खुदकुशी करने की बात सामने आई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें