फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर निगलकर दी जान

Wed, 01 Jul 2026 03:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दतिया के बुहारा गांव निवासी जितेंद्र (28) ने पत्नी से विवाद होने के बाद मंगलवार सुबह जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिता मान सिंह ने बताया कि जितेंद्र की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। दंपती के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी उनके बीच झगड़ा हो गया। नाराज होकर जितेंद्र खेत की ओर चला गया। वहां जाकर उसने जहर निगल लिया। जब वह लोग वहां पहुंचे, तब वह अचेत हाल में पड़ा था। पास में ही जहर की शीशी पड़ी थी। यह देखकर वह लोग घबरा उठे। तुरंत उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जहर निगलकर सुसाइड किए जाने की बात मालूम चली है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें