फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सोमवार शाम नवाबाद के पिछोर के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर निवासी रजनी (27) पत्नी रामानंद ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। फंदे पर लटका देख परिजन उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए थे। कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महाराणा प्रताप नगर रामानंद परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार दोपहर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रजनी अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब रामानंद कमरे में पहुंचे, तब वह अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटकी थी। यह देख उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन भी आ पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे लेकर मेडिकल पहुंचे। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, प्रारंभिक छानबीन में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें