फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 72 दिनों की त्रिकालवर्ती महाव्रत के बाद आज पूर्ण आहार ग्रहण करेंगे मुनि श्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नगर में चतुर्मासरत आचार्य विशद सागर जी के संघस्थ मुनिश्री विशाल सागर जी यतिराज त्रिकालवर्ती चौबीसी महाव्रत की उपासना कठिन नियमों के साथ कर रहे हैं। रविवार को 72 दिन के बाद पूर्ण आहार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

मुनि विशाल सागर जी ने चातुर्मास स्थापना से पूर्व 72 दिवसीय त्रिकालवर्ती चौबीसी महाव्रत का संकल्प लिया था। इसके पूर्व, वाराणसी में 2021 में त्रिकालवर्ती चौबीसी महाव्रत कर चुके हैं। संजय जैन कर्नल ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे मुहल्ला परावरान में गौतम जैन के निवास पर जैन समाज की ओर से महापारणा आयोजित की गई है। इसमें 72 दिन की कठिन साधना पूर्ण करते हुए मुनिश्री अन्न आदि का आहार ग्रहण करेंगे। बड़ी संख्या में अहारदान के लिए श्रावक श्राविकाएं मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें