फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में युवती और ममेरे भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में वकीलों ने एक महिला और युवती की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, घटना की शिकायत करने के बाद युवती जब जिलाधिकारी के चैंबर से बाहर निकली तो फिर से वकीलों ने उसे दौड़ाकर पीटा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।



बबीना के शास्त्रीनगर की निवासी रामा के पुत्र विजय का उसकी पत्नी से पारिवारिक न्यायालय में वाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को रामा अपने बेटे के साथ कोर्ट परिसर में बैठी थीं। उसकी बहू और नातिन भी वहां मौजूद थी। रामा ने बताया कि वह अपनी नातिन को दुलारने के लिए बहू के पास पहुंची तो विवाद हो गया। इसी बीच एक वकील ने रामा को पीटते हुए सड़क पर पटक दिया। यहां तक कि उसकी साड़ी तक खुल गई। यह देख कोर्ट के बाहर अपनी बहन के साथ पेशी पर आई एक दूसरी युवती एरच के ग्राम भदरवारा बुजुर्ग निवासी नेहा कुमारी ने महिला को बचाने का प्रयास किया, जिससे गुस्साए वकील युवती पर टूट पड़े और उसे जमकर पीटा। उसे बचाने जब उसका उसका ममेरा भाई आया तो उसे भी वकीलों ने पीटा। नेहा ने बताया कि वह बचने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में जा घुसी। यहां उसने डीएम से बचाने की गुहार लगाई तो उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया, लेकिन वकील कलक्ट्रेट परिसर में भी आ गए। जैसे ही वह पुलिस के साथ कलक्ट्रेट से बाहर आई तो यहां भी उस उसके साथ मारपीट की गई। इसी बीच जेल चौकी पुलिस उसने अपने साथ ऑटो से जेल चौकी ले आई।
विज्ञापन


घटना के संबंध में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन




भागती रही युवती, किसी ने नहीं बचाया



पीड़िता नेहा ने बताया कि जिस समय महिला और पुरुष वकील उसे पीट रहे थे, उस समय वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर मदद के लिए भाग रही थी। लगभग 20 मिनट तक बचने के लिए यहां-वहां भागती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। जब पुलिस की गाड़ी पहुंची, तब वह भागकर उनके पास पहुंची। इस दौरान युवती फफक-फफककर रोती नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें