झांसी। शनिवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय में जिला अधिवक्ता संघ की सीनियर टीम और रेलवे वॉरियर्स टीम के बीच क्रिकेट मैच खोल गया। इसमें जिला अधिवक्ता संघ ने 16 रन से मैच जीत लिया। हर्ष पांडेय को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
टॉस जीतकर जिला अधिवक्ता संघ ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 141 रन का लक्ष्य रखा। अधिवक्ताओं की टीम में शरीफ अहमद ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे वॉरियर्स की पूरी टीम 125 रन ही बना सकी। रेलवे वॉरियर्स की ओर से रोहन ने 38 और शैलेंद्र ने 34 रन बनाए। अधिवक्ता संघ की ओर से विवेक वाजपेई ने 2, उमेश वर्मा ने 2, महेंद्र, देवेश व भगवान सिंह ने एक-एक विकेट लिया। अधिवक्ता संघ की ओर से हर्ष पांडेय ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए 23 रन बनाए और तीन विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।