फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करें अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करें अधिवक्ता
विज्ञापन

झांसी। अधिवक्ता परिषद के अधिवक्ता समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण समर्पण भाव विकसित करें। यह बात परिषद के कार्यकारी प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्रिपाठी ने झोकन बाग स्थित आरएसएस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में कही।
उन्होंने कहा कि आज समाज में विघटनकारी शक्तियां कभी जातिवाद तो कभी धर्म व अन्य भ्रांतियां फैलाकर समाज को विघटित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं का उत्तरदायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने भारत माता के वकील बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कुमार वैभव तिवारी को अध्यक्ष, सौरभ साहू को महामंत्री, संजय देव शर्मा को उपाध्यक्ष, जितेंद्र खरे को मंत्री व मृदुलकांत श्रीवास्तव को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर विजय कुशवाहा, सूर्या वर्मा, दीपक दलवानी, विजय करौलिया, रविकांत नगेले, नरेश पुरोहित मौजूद रहे। आभार कुमार वैभव तिवारी व सौरभ साहू ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें