फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के छत्रछाया में चलेंगे जिले के १२१ स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिषदीय विद्यालयों के बिगडे़ कार्यस्वरूपों को सुधारने के लिए अब नया प्रयास किया जा रहा है। जिले के 121 परिषदीय विद्यालयों को अधिकारी गोद लेकर उनका सृजन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों का हाल बेहाल है। वहीं कोरोना काल में विद्यालय बंद रहने के कारण शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित कई बिंदुओं पर काफी गिरावट आई है। इनमें सुधार के लिए प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर शिक्षकों को रैली और जनसंपर्क कर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी एक-एक परिषदीय विद्यालय को गोद लेंगे। अधिकारी उन विद्यालयों के पर्यवेक्षक होंगे और विद्यालय की स्थिति में सुधार किया जा सकेगा। जिलाधिकारी प्राथमिक कन्या विद्यालय चुरारा और सीडीओ शैलेष कुमार कंपोजिट विद्यालय हस्तिनापुर को गोद ले रहे हैं। बाकी अधिकारियों को गोद दिए जाने वाले विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। प्रथम चरण में अभी 121 विद्यालय ही गोद दिए जाएंगे। आगे अन्य अधिकारी को भी इससे जोड़कर विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी भी जल्द ही विद्यालयों को गोद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें