झांसी। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने वांछित अभियुक्त व इनामी बदमाशों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली। पंचायत चुनाव को बाद हुई हिंसा, अराजकता की स्थिति के बारे में जाना। थानों में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति जानी। अवैध खनन पर अंकुश के लिए पुलिस द्वारा की जा रही जानकारी के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन कोरोना खत्म नहीं हुआ है। खास सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। रात्रिकालीन और साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन कराया जाए।
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरि मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।