फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थियों का विर्सजन कराएगा डाकिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल के दौरान मौत होने पर लोग अपने सगे व करीबियों की शव यात्रा तक में शामिल होने से परहेज कर रहे थे। जिसके चलते वह अपनों की अंतिम क्रिया तक नही कर सके हैं। लेकिन अब सामाजिक व धार्मिक संस्थान ओम दिव्य दर्शन की ओर से डाक के माध्यम से अस्थि विसर्जन की व्यवस्था को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

परिवार के किसी भी सदस्य की मौत होने पर परिजनों द्वारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर अस्थियों को तीर्थ स्थानों की नदियों में विधि विधान के साथ विसर्जित किया जाता है। मगर कोरोना काल में लोग नहीं जा सके। लेकिन अब अस्थियों को विसर्जित करने के लिए डाक विभाग द्वारा पहल की गई है। जिसके तहत दिव्य दर्शन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अस्थियों को वाराणसी, हरिद्वार, प्रयागराज व गया में विसर्जित किया जा सकता है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद अस्थियों का पैकेट स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। डाकिया द्वारा अस्थियों को संस्था तक पहुंचाया जाएगा। ओम दिव्य दर्शन संस्था के माध्यम से अस्थि विसर्जन एवं श्राद्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि दिव्य दर्शन संस्था की ओर से इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। जिसके तहत स्पीड पोस्ट के माध्यम से अस्थियों को भेजा जा सकता है। संस्था के सदस्यों द्वारा ही विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें