फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अपर निदेशक ने टटोली बंगरा सीएचसी की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपोजिट विद्यालय मगरवारा में बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बंगरा। सोमवार को अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. राजकुमार सोनी ने बंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कंपोजिट विद्यालय मगरवारा भी पहुंचे। यहां बच्चों को एलवेंडाजोल दवा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बंगरा सीएचसी पहुंची अपर निदेशक ने मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने दवा वितरण कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, लैब, ओपीडी, प्रसूति कक्ष, लेबर कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्होंने सुधार संबंधी निर्देश जारी किए। इसके बाद अपर निदेशक कंपोजिट विद्यालय मगरवारा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को मौसम बीमारियों से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन


इस मौके पर अधीक्षक डॉ. केके राजपूत, डॉ. नवनीत बंसल, डॉ. इंदुवाला, दिनेश कुमार, साधना, भारत, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें