झांसी। बिजली विभाग के खंभों पर आजकल कई क्षेत्रों पर फाइबर आप्टिकल केबल डाली जा रही है। जबकि विभाग केवल एक कंपनी से अनुबंध होने की बात कह रहा है। जबकि कई केबलों को एक साथ खंभों पर बिछाए जाने का कार्य कुछ निजी कंपनियां कर रही हैं। इसको लेकर विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के खंभों पर केबल डालने वाली कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम व द्वितीय के अंतर्गत महानगर के कई स्थानों पर लगे खंभों पर निजी कंपनियों का फाइबर आप्टिकल केबल डालने का काम जोरों पर है। जबकि विभाग का अनुबंध केवल रिलायंस कंपनी के साथ है। हालांकि केबल डालने से विभाग की अतिरिक्त आय होगी। लेकिन, खंभों पर अतिरिक्त भार बढ़ने से हादसों और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
विभाग का केवल रियालंस कंपनी के साथ अनुबंध है। वह नेटवर्क के लिए फाइबर आप्टिकल केबल बिछा रही है। यदि इसके अलावा अन्य कोई कंपनी की केबल खंभों पर पाई गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डी. यादवेंदु, अधिशासी अभियंता