झांसी। खजुराहो रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों, अनाधिकृत वेंडर्स व स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत अहमदाबाद एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, बलिया स्पेशल तथा उदयपुर इंटरसिटी ट्रेनों की जांच की गई। अभियान के दौरान 254 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से कुल दो लाख एक हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।