फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू की छवि खराब करने वालों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बूटा) ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये बताया कि कुछ लोग बीयू की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुलपति ने भरोसा दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
शनिवार को वरिष्ठ शिक्षकों के एक समूह ने कुलपति से औपचारिक भेंट की। सामूहिक हस्ताक्षरित युक्त पत्र सौंपते हुए कुछ गंभीर घटनाओं का उल्लेख किया, जिनमें दलित दिव्यांग महिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पुष्पा गौतम के साथ कुछ शिक्षकों के अनुचित व्यवहार, प्रो. पुनीत बिसारिया से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने और प्रो. शिव कुमार, प्रो. वीके सिंह, प्रो. अवनीश कुमार, डॉ. सूरजपाल सिंह, नवीनचंद पटेल, डॉ. मुहम्मद नईम आदि की शिकायतों पर कार्यवाही नहीं होने पर चिंता जताई। इसके साथ कुछ शिक्षकों के रजिस्ट्रार सोसाइटी के समक्ष झूठे व कूटरचित शपथपत्र प्रस्तुत करने की भी शिकायत की। शिक्षकों ने कहा इन घटनाओं पर तत्काल ध्यान देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने आश्वस्त किया विवि की गरिमा व प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बूटा के प्रो. बृजेन्द्र सिंह बौद्ध, प्रो. अनिरुद्ध गोयल, बूटा परिसर से प्रो. सुनील कुमार काबिया, प्रो. सीबी सिंह, प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. वीके सिंह, प्रो. श्रीदेवी जेट्टी, प्रो. पुनीत बिसारिया, डॉ. संजय निभोरिया, डॉ. अमरजोत वर्मा, डॉ. ज्योति मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें