फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने वालों की धरपकड़ को दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित मुर्गा, मछली मार्केट में पुलिस टीम पर हमला करने वाले फरार आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में शामिल दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह थाना नवाबाद स्थित मंडी चौकी इलाके में मुर्गा, मछली मार्केट में भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां कहासुनी के बाद लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में छिपकर अपनी जान बचाई थी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घटना स्थल से रामरतन व उमाशंकर को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी जिसमें दो लोगों को जेल भेज दिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें