लॉकडाउन के दौरान पुलिस की मुस्तेदी देखने निकले एसपी सिटी को खंडेराव चौकी इंचार्ज ड्यूटी पर नदारत मिले थे। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद आज एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
बीते मंगलवार को एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने चौराहों का निरीक्षण किया था। कोतवाली स्थित खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज नदारत पाए गए थे। इस पर एसपी सिटी ने शहर कोतवाल समेत खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच पूरी होने के बाद शनिवार को एसएसपी ने खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज आरके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान पुलिस की ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।