झांसी। बुधवार शाम थाना मऊरानीपुर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया है।
बुधवार को प्राइवेट स्कूल में आधार कार्ड बनवाने पहुंची एक छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक समेत उसके साथी ने दुष्कर्म किया था। बेटी की खोजबीन करते हुए स्कूल पहुंचे पिता को भी आरोपियोें ने धमकाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र उर्फ सोनू साहू व सक्षम सिरौठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद पीड़िता का झांसी के जिला अस्पताल में मेडिकल कराया था। बृहस्पतिवार दोपहर ही पुलिस ने दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।