फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेल संपत्ति चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सवा लाख का ओएचई वायर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे के स्टोर से पिछले माह ओएचई वायर चोरी प्रकरण में लोहा चोरी के आरोपी अरुण वंशकार को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ डिटेक्टिव विंग एवं स्टेशन पोस्ट की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर के फूड प्लाजा के समीप से पकड़े गए रेल संपत्ति चोर के आरोपी की निशानदेही पर सवा लाख का तार बरामद किया है।
स्टोर से ओएचई वायर चोरी की घटना में आरपीएफ स्टेशन पोस्ट ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, रक्सा थाना के गांव इमलिया निवासी अरुण वंशकार हाथ नहीं आ रहा था। आरपीएफ डिटेक्टिव विंग प्रभारी ओपी यादव व स्टेशन पोस्ट प्रभारी विकास पंचौली ने टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर फूड प्लॉजा के समीप से अरुण वंशकार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अरुण की निशानदेही पर आरपीएफ ने झांसी-शिवपुरी हाईवे से बाजना गांव की ओर जाने वाले मार्ग स्थित पुलिया से भारी मात्रा में कॉपर के तार बरामद किए। इसकी कीमत 1,25,042 रुपये बताई जा रही है। क्राइम विंग प्रभारी ओपी यादव ने बताया कि इस प्रकरण में अभी अन्य के भी नाम सामने आए हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

00000000
अब तक 2,91,185 रुपये के तार बरामद
रेलवे स्टोर से चोरी में आरपीएफ ने अब तक 2,91,185 रुपये के तार बरामद किए हैं। वहीं, आरपीएफ ने 26 व 29 दिसंबर और 4 जनवरी तक छापामार कार्रवाई कर 12 आरोपियों में अर्जुन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, संजय कुमार उर्फ बब्बी, अरविंद वंशकार, अजय कुशवाहा, विपिन वर्मा, शिवम वंशकार, सतीश वंशकार, बलराम कुशवाहा उर्फ बल्लू, प्रदीप कुशवाहा, परमेश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा के अलावा अरुण वंशकार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें