फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रिश्ता तय होने से पहले दसवीं की छात्रा ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। निवाड़ी (मध्य प्रदेश) के पृथ्वीपुर थाना के अतर्रा गांव निवासी मोहिनी अहिरवार (18) ने जहर निगलकर जान दे दी। वह दसवीं की छात्रा थी। परिजन उसका रिश्ता तय करने वाले थे। उसके पहले उसने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। परिजन उसके जहर निगलने की वजह नहीं बता सके।
परिजनों ने बताया कि मोहिनी भोपाल में चाचा के पास रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। माता-पिता दिल्ली में प्राइवेट काम करते हैं। करीब दस दिन पहले मोहिनी भोपाल से गांव लौटी थी। इन दिनों दादी के साथ रहती थी। मंगलवार शाम परिजनों के साथ वह खेत पर गई थी। मोहिनी वहां बने कमरे में थी। कुछ घंटे बाद जब उसकी दादी पहुंची, तब मोहिनी अचेत हाल में पड़ी थी। उसके पास जहर की शीशी पड़ी थी। यह देख दादी घबरा उठीं। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। अचेत हाल में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस जहर निगलने के कारणों की जांच कर रही है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पृथ्वीपुर पुलिस को भेज दी जाएगी। आगे की जांच वहां की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
रिश्ता देखने जाने वाले थे परिजन
परिजनों के अनुसार मोहिनी परिवार की इकलौती बेटी थी। उसकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। बुधवार को ही परिवार के लोग ललितपुर के महरौनी में लड़का देखने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मेडिकल अस्पताल में बेटी का शव देखते ही मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें