फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से होगा बुंदेलखंड लिट्रेचर फेस्टिवल

विज्ञापन
bundelkhand litrature festival from 28february
विज्ञापन
झांसी। अब झांसी में भी फरवरी से मुक्ताकाशी मंच पर बुंदेलखंड लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन होगा। आयोजन में साहित्य, सिनेमा, मीडिया के साथ-साथ अन्य विधाओं के कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीयू में हुई आयोजन समिति की पहली बैठक में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि फेस्टिवल का उद्देश्य बुंदेलखंड केंद्रित न होकर कुछ अन्य क्षेत्रों के हस्ताक्षरों एवं कलाओं को भी मंच देना होना चाहिए। इससे सांस्कृतिक विविधता का विस्तार तो होगा ही, साथ में लोगों में आयोजन को लेकर आकर्षण भी बढ़ेगा। डॉ. पुनीत बिसारिया ने कहा कि कार्यक्रम के लिए तीन मंचों का निर्माण किया जाएगा। एक मंच साहित्यिक चर्चा के लिए होगा, दूसरा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए होगा। एक मंच निथाई, अनौपचारिक संवाद के लिए होगा, जिससे दर्शक व पाठक सीधे संवाद कर सकेंगे। साथ ही 50 से अधिक प्रकाशकों के पंडाल की भी लगेंगे। आयोजन सचिव प्रताप सिंह ने तैयारी एवं आयोजन के लिए वित्त उपलब्धता के संबंध में सबको अवगत कराया। नीति शास्त्री ने बताया की लिट्रेचर फेस्टिवल के साथ में ही ललित कला से जुड़ीं कई प्रतियोगिताएं सभी वर्गों के लिए संग्रहालय में आयोजित होंगी। प्रो. आरके सैनी, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. डीके भट्ट, डॉ. कौशल त्रिपाठी, आशा पांडेय, उमा पराशर, सोनम राठौर, अनिल श्रीवास्तव, डॉ. नवीन पटेल, डॉ. मुहम्मद नईम, मधुर वर्मा, विनय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें