फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: परवेज हत्याकांड के आरोपी को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। करीब दो माह पहले प्रेम नगर थाना क्षेत्र में हुए परवेज अली हत्याकांड के आरोपी को जमानत नहीं मिली है। उसके अधिवक्ता की ओर से तर्क दिया गया कि उसे फंसाया गया है, लेकिन जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा दिए गए तर्क और साक्ष्य के आधार पर उसकी जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल की अदालत ने निरस्त कर दी।
अभियोजन के मुताबिक आसन उर्फ एहसान अली ने 13 सितंबर को प्रेम नगर थाने में तहरीर दी थी की नगरा हाट इलाके में उसके बेटे परवेज अली की मारपीट की गई। आरोपी उसे गिराकर चले गए थे। अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अन्य के साथ जुगयाना निवासी साहिल मिश्रा को भी आरोपी बनाया था। शुक्रवार को सत्र न्यायालय में आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने तर्क दिया कि वह निर्दोष है। उसे फंसाया गया है, लेकिन जिला शासकीय अधिवक्ता (दांडिक) ने तर्क दिया की परवेज की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। इसलिए आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इस आधार पर न्यायालय ने जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
मारपीट के दो आरोपियों को नहीं मिली जमानत
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में करीब सवा माह पहले पहले दादी और पोते की मारपीट करने वाले आरोपियों को जमानत नहीं मिली। अभियोजन के मुताबिक थान सिंह ने 11 अक्टूबर को मोंठ थाने में तहरीर दी थी कि भीमप्रकाश और रघुवीर शरण समेत अन्य लोगों ने उसके पुत्र मोहित और मां रामजानकी की मारपीट की थी। थान सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया था आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल की अदालत में दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। इसमें जिला शासकीय अधिवक्ता (दांडिक) ने तर्क दिया कि आरोपियों ने तीनों की बेरहमी से पिटाई की थी। उन्हें गंभीर हालत में छोड़ गए थे। ऐसे आरोपियों को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इस आधार पर सत्र न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें