फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार सुबह दस बजे बबीना के मानपुरा गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गिरकर दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तालबेहट के हनौता गांव निवासी अजय (40) व महाराज (45) शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली में मूंगफली लादकर बेचने के लिए झांसी आ रहे थे। बबीना स्थित मानपुरा गांव के पास ललितपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार अजय व महाराज गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें