फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार रात लखनऊ से झांसी लौट रहे जिला आबकारी अधिकारी की बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमेें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन गोस्वामी बैठक में भाग लेने लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार शाम को वह बोलेरो में सवार होकर झांसी लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे वह थाना बड़ागांव स्थित झांसी - कानपुर हाइवे पर थे। इसी बीच ओवरटेक करते समय ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में जिला आबकारी अधिकार व उनका चालक बाल-बाल बच गए। घटना की जानकरी मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जिला आबकारी अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें