झांसी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल दो ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
शिवपुरी के दिगारा निवासी राजेश (55) छात्रावास में संविदा कर्मी थे। 1 दिसंबर की रात वह बाजार से घर लौट रहे थे, तभी एक वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
इधर, ललितपुर के थाना बार स्थित मिर्चवारा निवासी गोरेलाल (55) सोमवार को लोडिंग गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।