दतिया। थाना गोराघाट क्षेत्र के झांसी- ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार की शाम ग्राम सीतापुर के पास एक कार ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर की बाइक में में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह डिवाइडर पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर डायल100 मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। उसका शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बुंदेला कॉलोनी निवासी रामलखन (58) पुत्र नारायण दुबे ग्वालियर में वन विभाग में डिप्टी रेंजर थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से ग्वालियर से दतिया की ओर आ रहे थे। तभी सीतापुर के पास कार के चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह बाइक से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरे और सिर फटने से उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और डिप्टी रेंजर के पास मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी कार का चालक मौके से भाग निकला। मंगलवार को ही ग्राम परासरी के पास कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे कृष्णा (22) पुत्र खुशीराम पाल निवासी ललऊआ और बालकिशुन (45) पुत्र मुद्दे निवासी ग्राम परासरी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।