फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर तीन ट्रक भिड़े, चालक की मौत

विज्ञापन
accident death
विज्ञापन
झांसी। बुधवार सुबह झांसी - कानपुर हाईवे पर अचानक ट्रक भिड़ गए। इससे एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से ट्रकोें को हटवाया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी स्थित स्कूली गांव निवासी जितेंद्र ट्रक चालक थे। बुधवार को वह ट्रक लेकर झांसी आ रहे थे। अभी वह ट्रक लेक झांसी - कानपुर हाईवे पर स्थित बड़ागांव के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहा जितेंद्र का ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया। जबकि, दोनों ट्रकों के पीछे चल रहे ट्रक ने भी टक्कर मार दी। बीच में ट्रक चालक जितेंद्र की दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। वहीं, हाईवे से तीनों ट्रकों को क्रेन के जरिए हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें