फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। थाना मोंठ अंतर्गत हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास दो विपरीत दिशा से आ रहीं बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे कस्बा के मुहल्ला बड़ापुरा निवासी अवध किशोर उर्फ पप्पू झां (42) बाइक से खेत की ओर जा रहा था, वहीं मुहल्ला मातनपुरा निवासी विक्रम यादव विपरीत दिशा से आ रहा था। हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर दोनों की बाइक आपस में टकरा गईं, जिसमें अवध किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और विक्रम घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये झांसी भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। मृतक की पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों बाइक सवार में से कोई भी व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए था, अगर हेलमेट लगाये होता तो शायद अवध किशोर की जान बच सकती थी। दुर्घटना के दौरान अवध किशोर के सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें