फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की तलाश करने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पत्नी की तलाश करने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव करारी रेलवे स्टेशन पर पटरियों के पास पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी स्थित स्टेशन रोड निवासी इमरान (27) एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी ससुराल दतिया में है। दो दिन पहले उसने बुंदेलखंड एक्सप्रेस से पत्नी को दतिया जाने के लिए बैठा दिया था। इसके बाद ससुराल वालों से पता चला कि उसकी पत्नी घर ही नहीं पहुंची है। शनिवार को परेशान होकर इमरान खोजबीन करने दतिया पहुंचा। यहां दिन भर खोजबीन के बाद पत्नी का पता नहीं चला। उसने इसकी जानकारी दतिया व निवाड़ी पुलिस को दी। पुलिस भी जानकारी लेकर जांच में जुट गई। बताया गया है कि शनिवार रात इमरान दतिया से घर वापस लौट रहा था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव करारी स्टेशन के पास पटरियों के समीप मिला। सूचना पाकर सीपरी पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
कटककर अलग हो गए थे दोनों पैर
ट्रेन की चपेट में आकर इमरान के दोनों पैर अलग हो गए थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पहुंची थी। यहां मृतक के कटे पैर न मिलने पर परिजन आक्रोशित हुए। लेकिन, बाद में पता चला कि पैरों को मेडिकल कॉलेज स्थित इंसीनेटर में रखकर जला दिया जाता है।
विज्ञापन

संक्रमण फैलने का रहता है डर
हादसे में शरीर का कोई अंग कटकर अलग हो जाने पर उसे परिजनों के सुपुुर्द नहीं किया जाता है। इसे बाकायदा इंसीनेटर में रखकर जला दिया जाता है, ताकि किसी तरह का संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें