फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध के संदेश को अपनाओ

विज्ञापन
gautam budhha - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महात्मा बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने कार्यक्रम किए। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश है कि अपना दीपक स्वयं जलाओ और बच्चों को शिक्षित बनाओ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की जिला इकाई के कार्यक्रम में सभासद ममता कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, विजय कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गौतम बुद्ध का का संदेश समानता का संदेश है। बुद्ध के सिद्धांतों का अनुशरण करने से हमारी प्रगति है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, किशोरी लाल कुशवाहा मौजूद रहे।
इधर उपाली बुद्ध बिहार आल्हाघाट में तथागत बुद्ध सामाजिक चेतना समिति क ी ओर से धम्म गोष्ठी हुई। इसमें भंते उपाली थेरो ने पंचशील और बुद्ध वंदना का पाठ किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के ज्ञान को जन जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर देवेंद्र नारोलिया, रोहित शाक्या, डोली शाक्या, निवेदिता नारौलिया, खेमचंद्र शाक्या आदि मौजूद रहे। इधर भारतीय बौद्ध महासभा की धम्म गोष्ठी में हरचरण लाल बौद्ध, प्रभु दयाल आदिम, केशव दास बौद्ध ने त्रिशरण का पाठ व बुद्ध वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें