सेल्फ डिफेंस के सिखाए गुर
झांसी। झांसी जीत कुनेडो मार्शल आर्ट की तरफ से ब्लैक बेल्ट व कलर बेल्ट टेस्ट का कैंप आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश जीत कुनेडो के सचिव रहीस सलमानी, परीक्षक रानी, सचिव दीपक वर्मा ने सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए गए। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का कलर बेल्ट टेस्ट लिया। टेस्ट में कई प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में अनुकल्प, अनुराजा, तनिष्क साहू, हरमन सिंह, दिव्यांग गुप्ता, मानस चौरसिया, श्रेष्ठ मोदी, शिवम गुप्ता, देव राजपूत, मोनिका नायक, साक्षी यादव, अनुष्का बिष्ट सहित अन्य कई खिलाड़ी शामिल रहे। टेस्ट के बाद सभी को प्रमाण पत्र व कलर बेल्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेंद्र यादव व नीरज अत्री रहे।