बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विवेकानंद जयंती की पुर्
झांसी। एबीवीपी की तरफ से सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में लगभग पांच सौ छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। डीएसडब्ल्यू प्रो. देवेश निगम, विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर बीयू के प्रमुख द्वार से शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा प्रमुख द्वार से होते हुए एमबीए, पत्रकारिता, हिंदी, अर्थशास्त्र, फूड साइंस, भूविज्ञान, फार्मेसी, इंजीनियरिंग आदि विभाग होते हुए कैंपस में स्थित स्वामी जी की मूर्ति पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान छात्रों द्वारा राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम के नारों से बीयू प्रांगण गुंजायमान हो उठा। यात्रा में छात्रों के साथ ही छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समरेंद्र प्रताप ने शोभायात्रा में सहभागी सभी का आभार जताया। इकाई मंत्री प्रतीक द्विवेदी, विभाग सह संयोजक मनेंद्र गौर, जिला संयोजक अर्चित सोनी, जिला सह संयोजक आशुतोष उपाध्याय, छात्रा विस्तारक शिरोमणि, हिमांशु राय, अमृत राज पटेल, शिवम राजपूत, यशराज, शिवांगी श्रीवास्तव, नैंसी प्रजापति, अभिषेक परिहार, विकास नायक, कावेरी सिंह, खुशी दक्ष, शालिनी सिंह, आयुषी सिंह, हिमांशु पाल आदि मौजूद रहे।