फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मुफ्त में बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आयुष्मान कार्ड विहीन 66711 परिवार और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के आयुष्मान कार्ड विहीन 565 परिवार को योजना से जोड़ने के लिए आज से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में बचे हुए आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित करते हुए सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैंप तक लाने और उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर आगामी आयुष्मान पखवाड़े के दौरान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कैंप की निर्धारित तारीख से पूर्व संबंधित आशा द्वारा गांव के लाभार्थी परिवारों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अब प्रदेश समेत देश के अन्य 10 राज्यों में आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें